होम मुकेश खन्ना ने कहा कपिल शर्मा शो वाहियात

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 5, 2020 09:14 PM

मुकेश खन्ना ने कहा कपिल शर्मा शो वाहियात

मुकेश खन्ना ने कहा कपिल शर्मा शो वाहियात

मुकेश खन्ना ने कहा कपिल शर्मा शो वाहियात

 द कपिल शर्मा शो पर हाल ही में महाभारत का स्टार कास्ट आया था। इस दौरान भीष्मपितामह उर्फ मुकेश खन्ना महाभारत स्पेशल एपिसोड में नजर नहीं आए। जानकारी के मुताबिक, शो में मुकेश खन्ना को इंवाइट किया गया था, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया था। इसको लेकर मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा है - ये प्रश्न वायरल हो चुका है कि महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं? कोई कहता है उनको इनवाइट नहीं किया गया। कोई कहता है उन्होंने खुद मना किया। ये सच है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है। ये सच है कि इनवाइट न करने का सवाल ही नहीं उठता। ये भी सच है की मैंने खुद मना कर दिया था। अब ये भी सच है कि लोग मुझसे पूछेंगे कि कपिल शर्मा जैसे बड़े शो को कोई मना कैसे कर सकता है? बड़े से बड़ा एक्टर जाता है। जाते होंगे, लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा! यही प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वे लोग हमें इंवाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा। कारण ये कि भले ही कपिल शर्मा शो पूरे देश में पॉप्युलर है। परंतु मुझे इससे ज्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर, अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है, जिसमें मर्द, औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं। इस शो में लोग क्यों हैं करके हंसते हैं। मुझे आज तक समझ नहीं आया। एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी न भी आए तो भी हंसना। इसके उन्हें पैसे मिलते हैं। पहले इस काम के लिए सिद्धु भाई बैठते थे। अब अर्चना बहन बैठती हैं। काम? सिर्फ़ हा हा हा करना! एक उदाहरण दूंगा। आप समझ जाएंगे कि कॉमेडी का स्तर कितना घटिया है इस शो में। आप सबने देखा होगा। इसके पहले का रामायण शो। कपिल, अरुण गोविल को पूछता है। आप बीच पर नहा रहे हो। भीड़ में से एक बंदा चिल्ला कर बोलता है.. अरे देखो-देखो राम जी भी वीआईपी अंडरवियर पहनते हैं! आप क्या कहेंगे? मैंने सिर्फ प्रोमो देखा। उसमें अरुण गोविल जो श्री राम जी की इमेज लेकर घूमते हैं, सिर्फ मुस्कुरा दिए। जिसको दुनिया राम के रूप में देखती है, उससे आप यह घटिया प्रश्न पूछ कैसे सकते हैं! नहीं मालूम अरुण ने जवाब में क्या कहा। मैं होता तो कपिल का मुंह बंद करा देता। इसीलिए मैं नहीं गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)