होम हाथरस की घटना की जांच की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रखी हड़ताल
हाथरस की घटना की जांच की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रखी हड़ताल
सकल वाल्मीकि समाज मन्दसौर द्वारा उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर सकल वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी संगठन के आह्वान पर सोमवार को मंदसौर नगर सफाई कार्य बंद रखा गया तथा स्थानीय गांधी चौराहा पर एकत्र होकर धरना दिया। इस दौरान पीड़ित बालिका के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की गई। धरने के पश्चात् सभी समाजजन रैली के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर चैराहे पहुंचे तथा वहां पीड़ित बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा घटना के प्रति रोष व्यक्त किया।
धरने में समाज के वक्ताओं ने कहा कि उ.प्र. के हाथरस में वाल्मीकी समाज की बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया गया है मृतक महिला के परिवार वालों की सहमति के बिना रात्रि मंे 2.30 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया जो कि हिन्दू रीति-रिवाज में नहीं होता है। उक्त घटना को लेकर उ.प्र. का पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। जिससे समाज में भारी आक्रोश है। घटना को दबाने में शामिल अन्य अधिकारियों एवं आरोपियों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाये। दरिंदों को फांसी की सजा दे ताकी भारतीय समाज व जातिगत रूप से हमारी बहन बेटियों के साथ इस प्रकार का अत्याचार न हो।
कांग्रेस ने भी दिया धरना
उत्तरप्रदेश में भाजपा की योगी सरकार के राज में वाल्मिकी समाज की बालिका के साथ बलात्कार एवं इस घटना को छुपाने के लिये पुलिस द्वारा शव को रात्री में जलाये जाने के साथ ही मध्यप्रदेश की अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार के राज में प्रतिदिन हो रहे बलात्कार के विरोध में कांग्रेस द्वारा अम्बेडकर चैराहे पर मौन धरना देकर अपना विरोध दर्ज करवाया। जिला कांग्रेस एवं शहर ब्लाॅक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित धरने में गणमान्य पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने भागीदारी करते हुये मौन रूप से अपना रोष प्रकट किया। मौन धरने के पूर्व कांग्रेसजनो ने डाॅ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा प्रकट करते हुये हाथरस घटना की घोर निंदा की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।