होम VHP चलाएगी देशव्यापी अभियान, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाएगी धन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 3, 2020 09:58 PM

VHP चलाएगी देशव्यापी अभियान, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाएगी धन

VHP चलाएगी देशव्यापी अभियान, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाएगी धन

VHP चलाएगी देशव्यापी अभियान, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाएगी धन

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर की नींव के मुख्य काम की शुरुआत 17 अक्टूबर के करीब शुरू हो जाएगी. नींव के फाउंडेशन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य जून 2021 तय किया गया है. भव्य राम मंदिर (Ram temple) के निर्माण को लेकर धन जुटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अयोध्या में जनवरी से एक देशव्यापी अभियान (Nationwide Campaign) शुरू करने की योजना बनाई है.

VHP के उपाध्यक्ष चंपत राय (Champat Rai) ने कहा है कि योजना को जल्द ही VHP के निर्णय लेने वाले निकाय से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान के मुख्य केंद्र दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, सूरत और जयपुर होंगे और जरूरत के मुताबिक कुछ अन्य शहरों को भी केंद्र बनाया जा सकता है.

दान पूरी तरह होगा स्वैच्छिक

VHP के अधिकारी गौरव जायसवाल (Gaurav Jaiswal) ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए दिया जाने वाला यह दान पूरी तरह से स्वैच्छिक होगा, यानी कि जो व्यक्ति अपनी इच्छा से दान देना चाहे, वह दे सकता है. राम मंदिर के लिए धन जुटाने के इस अभियान का विज्ञापन सभी प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में दिया जाएगा. इस संबंध में सभी विचार-विमर्श के बाद जनवरी से पहले इस अभियान की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)