होम सुप्रीम कोर्ट ने UPSC और केंद्र को जारी किया नोटिस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 24, 2020 09:05 PM

सुप्रीम कोर्ट ने UPSC और केंद्र को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने UPSC और केंद्र को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने UPSC और केंद्र को जारी किया नोटिस

 इस साल होने वाली सिविल सेवा परीक्षा को स्थगित करने के लिए डाली गई एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की। अदालत ने इसे लेकर केंद्र और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई की अगली तारीख 28 सितंबर तय की गई है।
यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। कोविड-19 के कारण यूपीएससी ने पहले जून में होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल भी बदला था। नए शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा चार अक्तूबर 2020 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी अभ्यर्थियों ने इसे लेकर कह रहे हैं कि यह कोई अकादमिक परीक्षा नहीं बल्कि भर्ती परीक्षा है, इसे रोका जा सकता है। अभी तक जेईई और नीट परीक्षा के आयोजन को स्थगित करने की मांग की जा रही थी। हालांकि, ये परीक्षाएं स्थगित नहीं हुईं। ऐसे में सिविल सेवा परीक्षा के भी स्थगित होने के आसार कम ही हैं।

अक्तूबर को बंद होगी कॉलेज में दाखिला लेने की समय सीमा
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कॉलेज में प्रवेश की समय सीमा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। सीबीएसई ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि कक्षा 12 के लगभग दो लाख छात्रों के पूरक परीक्षा परिणाम 10 अक्तूबर को या उससे पहले घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का कहना है कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी, जिससे छात्रों को विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)