होम उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी हुए कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी हुए कोरोना पॉजिटिव
प्रयागराज के विधायक नंद गोपाल नंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी।
विधायक नंद गोपाल को सिर में दर्द और जुकाम की शिकायत थी, जिसके बाद उन्होंने गुरूवार को अपनी कोरोना जांच करवाई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से मंत्री लखनऊ स्थित अपने बंगले पर होम आइसोलेशन में हैं।
उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि "कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैं चिकित्सकों के परामर्श एवं निर्देशों का अनुपालन करते हुए होम आइसोलेशन में हूँ! 2010 में आरडीएक्स हमले के बाद हुई कई सर्जरी के कारण स्थिति थोड़ा जटिल है।। आपके अपार स्नेह और दुआओं से जल्द ही कोरोना को मात देते हुए आपके बीच हाजिर होऊंगा।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।