होम मरवाही में बिजली को लेकर अमित जोगी का आमरण अनशन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 24, 2020 08:59 PM

मरवाही में बिजली को लेकर अमित जोगी का आमरण अनशन

मरवाही में बिजली को लेकर अमित जोगी का आमरण अनशन

मरवाही में बिजली को लेकर अमित जोगी का आमरण अनशन

मरवाही उप चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। प्रदेश की सरकार एक ओर जहाँ सौगातों की झड़ी लगा दी है तो वहीँ भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को जिले में सघन दौरा कर सरकार की कमियों पर नजर रखने की बात कही है। इस बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) ने ऐन चुनाव के पहले अपनी चुनावी रणनीति बना ली है।

उप चुनाव के सरगर्मियों के बीच JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अमित ने आमरण अनशन का एलान पहले ही कर दिया था। अमित जोगी ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिनों के भीतर बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लगाया गया गया तो आमरण अनशन करेंगे।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने जिला मुख्यालय गौरेला स्थित 'जोगी निवास' में 'रघुपति राघव राजा राम' भजन से अपने अनशन की शुरूवात की।

अमित जोगी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रोजाना 2 घंटे में बिलासपुर से मरवाही आ सकते है तो बिजली के लिए नया ट्रांसफार्मर 10 दिनों में मरवाही के कोटमी विद्युत केंद्र क्यों नही पहुँच सका? अमित जोगी ने बताया कि स्वर्गीय अजीत जोगी के अथक प्रयासों से मरवाही की बिजली समस्या को दुरुस्त करने के लिए दुबटिया, आमाडांड, बस्ती और अंधियारखोह में नए विधुत सब-स्टेशनों की साल भर पहले स्वीकृति मिल चुकी थी लेकिन आज तक धरातल पर इसका क्रियान्वयन नही हो सका है।

अमित जोगी ने कहा कि चुनाव के पहले मरवाही में घोषणावीर मंत्री केवल घोषणाओं को लेकर आ रहे है और कोरोना को छोड़कर जा रहे है जबकि धरातल पर यहाँ के लोग बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से रोज़ जूझ रहे है।

अमित जोगी में कहा कि जब तक नया ट्रांसफॉर्मर कोटमी नहीं आएगा और स्वर्गीय अजीत जोगी जी जैसे मरवाही को कोरबा के साथ-साथ मनेंद्रगढ़ विद्युत फ़ीडर से सीधे नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक मेरे मुँह में अन्न का एक निवाला भी नहीं जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)