होम राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करता एक शिकारी गिरफ्तार
राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करता एक शिकारी गिरफ्तार
झालाना लेपर्ड रिजर्व के आरक्षित वन खंड खोनागोरियान झालाना डूंगरी में गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते आरोपित मुन्ना निवासी झालाना डूंगरी स्थित कच्ची बस्ती तलाई को गिरफ्तार किया गया है।
वन विभाग की टीम ने आरोपित के कब्जे से एक गिलोल और कांच व पत्थर की 9 गोली बरामद की है। आरोपित के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित वीडियो कॉल के जरिए एसीएमएम सात के समक्ष पेश कर जेल में भिजवाया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।