होम दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार, जानिए 24 घंटे में आए कितने नए मामले

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 24, 2020 08:49 PM

दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार, जानिए 24 घंटे में आए कितने नए मामले

दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार, जानिए 24 घंटे में आए कितने नए मामले

दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार, जानिए 24 घंटे में आए कितने नए मामले

राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण में लगातार रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखा जा रहा है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली (Delhi) में 3,834 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,60,623 हो गई है। वहीं एक दिन में 36 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि 3,509 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।राजधानी में कुल 31,125 एक्टिव केसबुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल 5,123 हो गई। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 2,24,375 पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 31,125 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 59,183 से अधिक नमूनों की जांच की गई है।होम आइसोलेशन में 17,995 कोरोना मरीजइस समय दिल्ली के कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में बेड्स की कुल संख्या 15810 है। जिसमें से 7026 बेड्स भरे हुए हैं और 8784 बेड्स खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 8137 बेड्स हैं जिनमें से 1926 भरे हैं और 4553* खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कपल 601 बेड्स हैं जिनमें से 344 भरें हैं और 257 खाली हैं। इसके अलावा 17,995 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)