होम 2022 में भारत की जीडीपी 19 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान, वित्त मंत्रालय को उम्मीद
2022 में भारत की जीडीपी 19 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान, वित्त मंत्रालय को उम्मीद
वित्त मंत्रालय (finance ministry) ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी (GDP) सकल घरेलू उत्पाद मामूली रूप से 19 प्रतिशत तक बढ़ेगी. ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जीडीपी (GDP) के इस आकलन की गणना में वस्तुओं और सेवाओं की वर्तमान कीमतें शामिल हैं.
15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह का कहना है कि जीडीपी को लेकर कई अनुमान हैं. उन्होंने बताया कि मुख्य आर्थिक सलाहकार ने अपनी प्रस्तुति में जीडीपी के 19 फीसदी तक जाने को अनुमान लगाया है. जबकि कुछ ने कहा कि खास मामलों में ही जीडीपी 21 फीसदी हो सकती है.
बता दें इस वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी 22.6 प्रतिशत से बढ़कर 38.08 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 49.18 लाख करोड़ रुपये थी.
मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कई सेक्टर पहले से ही रिकवरी की राह पर हैं. उन्होंने कहा, "जब आप कृषि के क्षेत्र में सुधार करते हैं, श्रम पर, निजीकरण पर ध्यान देते हैं तो वे सभी मिलकर अर्थव्यवस्था को वापस लाने में मदद करते हैं.
11 सितंबर को अपने ताजा पूर्वानुमान में मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने वित्त वर्ष 2222 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 10.6% और CPI (उपभोक्ता मूल्य सूची) में 4% मुद्रास्फीति का अनुमान लगाया था. गोल्डमैन ग्रुप ने मार्च 2021 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 14.8 प्रतिशत गिरने का अनुमान लगाया था, जबकि एडीबी ने 9 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) 1 अक्टूबर को अपना विकास दर पूर्वानुमान जारी कर सकता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।