होम सरकार के 6 मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजनाथ सिंह ने कहा-राज्यसभा में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2020 08:03 PM

सरकार के 6 मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजनाथ सिंह ने कहा-राज्यसभा में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण

सरकार के 6 मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजनाथ सिंह ने कहा-राज्यसभा में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण

सरकार के 6 मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजनाथ सिंह ने कहा-राज्यसभा में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो कृषि विधेयक आज राज्यसभा से पास हुए हैं वो ऐतिहासिक हैं. किसानों को इसके जरिए वो आजादी मिलेगी जिसका वो हकदार है.

 

राजनाथ सिंह ने सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने कभी भी किसानों के अहित की बात नही सोची है और सरकार हमेशा उनके भले के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं खुद एक कृषक रहा हूं और किसानों की समस्याओं को लेकर जागरुक हूं, सरकार के लिए गए कदमों की मैं सराहना करता हूं और इन कानूनों से किसानों को वो आजादी मिलेगी जिसके लिए वो इतने सालों से इंतजार कर रहे हैं.

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कृषि संबंधी दो विधेयकों को संसद से मंजूरी मिलने की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि इन दोनों विधायकों के पारित होने से कृषि क्षेत्र में वृद्धि और विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा. राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, '' इन दोनों विधेयकों के पारित होने से न केवल भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में भी यह एक बड़ा प्रभावी कदम सिद्ध होगा.''

 

उन्होंने कहा, ''संसद में इन दोनों विधेयकों के पारित हो जाने के बाद कृषि क्षेत्र में वृद्धि और विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा.''

 

राज्यसभा में रविवार को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दे दी. लोकसभा में ये विधेयक पहले ही पारित हो चुके हैं .

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि राज्यसभा में पारित होने के बाद कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने में सक्षम दो विधेयकों, किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक और किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा समझौता विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)