होम ठंड शुरू होने से पहले दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने को PMO ने संभाली कमान
ठंड शुरू होने से पहले दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने को PMO ने संभाली कमान
दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi NCR) को सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कमान संभाली है. ठंड शुरू होने से पहले एहतियातन सभी तरह के उपायों पर मंथन शुरू हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के प्रमुख सचिव पी के मिश्रा (Pk Mishra) की अध्यक्षता वाले उच्चस्तरीय टॉस्क फोर्स ने इस बारे में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं.
पी के मिश्रा ने बीते शुक्रवार को संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्रीय मंत्रियों के सचिवों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर अफसरों की टीम उतारी जाए. वहीं अवशेष फसल प्रबंधन की योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए.
ठंड शुरू होते ही इन राज्यों पर बढ़ जाता है प्रदूषण का खतरा
दरअसल, हर साल ठंड शुरू होने पर दिल्ली में धुंध छाने से सांस लेना दूभर हो जाता है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में इस समय फसलों की कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण कई गुना बढ़ जाता है.
इस बार पीएमओ के नेतृत्व वाले इस पैनल ने समय से पहले वायू प्रदूषण को रोकने की दिशा में कदम उठाने शुरू किए हैं. इस बैठक में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, कृषि, सड़क एवं राजमार्ग, पेट्रोलियम मंत्रालय और सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड के उच्चस्तरीय अफसरों ने भी हिस्सा लिया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।