होम यह ‘नो-डेटा’ सरकार है, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता अब पहले जैसी नहीं रही: कांग्रेस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2020 08:19 PM

यह ‘नो-डेटा’ सरकार है, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता अब पहले जैसी नहीं रही: कांग्रेस

यह ‘नो-डेटा’ सरकार है, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता अब पहले जैसी नहीं रही: कांग्रेस

यह ‘नो-डेटा’ सरकार है, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता अब पहले जैसी नहीं रही: कांग्रेस

कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था, रोजगार और कोरोना संकट की स्थिति को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अब पहले जैसी नहीं रही और यह अब ‘नो-डेटा सरकार’ बन चुकी है। ‘वर्ष 2020-21 के लिये अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच और वर्ष 2016-17 की अतिरिक्त अनुदान की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि जिस मनरेगा को भाजपा के लोग ‘मरेगा’ कहते थे, आज वही रोजगार का बड़ा सहारा बन गया है। उन्होंने दावा किया कि आप लोग (भाजपा सांसद) प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के सहारे यहां तक आ गए, लेकिन अब उनकी लोकप्रियता पहले जैसे नहीं रही। अब उनके पेज पर लाइक से ज्यादा डिस्लाइक मिलना शुरू हो गए हैं। अर्थव्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि मौजूदा वित्त वर्ष में हमारी जीडीपी करीब 24 फीसदी गिर गई।उन्होंने कहा, ‘‘आप लोग मनरेगा को ‘मरेगा’ कहते थे। लेकिन यह मनरेगा सबको बचाता है। अब आप लोगों को भी यही मनरेगा बचा रहा है। संप्रग सरकार ने जो कानून बनाया था उसके कारण ही आप इसके तहत लोगों को पैसे दे रहे हैं।’’ चौधरी ने कहा कि कोरोना संकट के समय राज्यों की अनदेखी हो रही है। चौधरी ने कहा कि आप आत्मनिर्भरता की बात करते हैं। आपने 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज की बात की। लेकिन ज्यादातर रेटिंग एजेंसियों ने क्या कहा, उसे देखना चाहिए। यह एक धोखा था। उन्होंने सवाल किया, ‘‘आप बिना तैयारी के अपने लॉकडाउन कर दिया। नतीजा यह हुआ कि लाखों लोग सड़क पर चलने लगे। लोगों की सड़कों पर मौत हुई। इस बारे में कोई ब्यौरा सरकार ने क्यों नहीं दिया।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘आपके पास नौकरियों का कोई डेटा नहीं है। आपके पास किसी चीज का डेटा नहीं होता। यह ‘नो डेटा’ सरकार बन गई है।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘ पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का क्या भविष्य है? आप 2024 तक आप पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तक कैसे पहुंचेंगे?’’ उन्होंने कहा कि आज देश की संपत्तियों और सार्वजनिक इकाइयों को सरकार बेच रही है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)