होम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने साइकिल पर ही निकल पड़ा दिल्ली का ये अफसर
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने साइकिल पर ही निकल पड़ा दिल्ली का ये अफसर
कोरोना महामारी (covid-19) से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है. प्रशासनिक कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस और स्वयंसेवी संगठन समेत तमाम जिम्मेदार लोग इसके बचाव के लिए अपने स्तर पर दिन रात काम काम रहे हैं. खास तौर पर प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी हों या पुलिस महकमा.
कोरोना महामारी के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभा रहे दिल्ली पुलिस का ये अफसर साइकिल से ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए निकल पड़े.
दिल्ली पुलिस (Delhi police) के मुताबिक कनॉट प्लेस में तैनात असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सिद्धार्थ जैन (Siddhartha Jain) शुक्रवार को साइकिल से ही अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे. असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सिद्धार्थ जैन ने पुलिस दल के साथ साइकिल लेकर कनॉट प्लेस समेत आस पास के इलाकों में गश्त की. गश्त के दौरान पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा मापदंडो का पालन हो रहा है या नहीं.
इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क पहनने के निर्देश भी दिए. साथ ही पुलिस ने लोगों को महामारी से लड़के और सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया.
दिल्ली में कोरोना से 4877 लोगों की मौत
मालूम हो कि दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 34 हजार 701 हो गई है. राजधानी में कोरोनावायरस से अब तक यहां 4877 लोगों की मौत हो चुकी है. इलाज के बाद अब तक 1 लाख 98 हजार 103 मरीज ठीक हुए हैं और एक्टिव केस की संख्या 31 हजार 721 है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।