होम पीएम केयर्स फंड पर अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब तो मचा हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2020 08:10 PM

पीएम केयर्स फंड पर अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब तो मचा हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित

पीएम केयर्स फंड पर अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब तो मचा हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित

पीएम केयर्स फंड पर अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब तो मचा हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित

लोकसभा में कराधान और अन्य विधियां (कतिपय उपबंधों का संशोधन एवं छूट) विधेयक 2020 पेश किये जाने के दौरान भाजपा सदस्यों की कुछ टिप्पणियों पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सदस्यों के शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद शाम साढ़े पांच बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई। निचले सदन में विधेयक पेश किये जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने पीएम केयर्स फंड के गठन को लेकर सवाल उठाये। कुछ सदस्यों ने इस कोष को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में मिला देने का सुझाव दिया। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पीएम केयर्स फंड का विरोध किया जा रहा है लेकिन इस विरोध के पीछे तर्क तो होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये (विपक्ष) कहते थे कि ईवीएम खराब है और कई चुनाव हार गए। फिर कहा कि जनधन खराब है, फिर कहा कि जीएसटी खराब है, तीन तलाक कानून खराब है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)