होम Tiktok Ban: भारत के बाद अमेरिका ने लगाया टिकटॉक पर प्रतिबंध

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2020 07:42 PM

Tiktok Ban: भारत के बाद अमेरिका ने लगाया टिकटॉक पर प्रतिबंध

Tiktok Ban: भारत के बाद अमेरिका ने लगाया टिकटॉक पर प्रतिबंध

Tiktok Ban: भारत के बाद अमेरिका ने लगाया टिकटॉक पर प्रतिबंध

भारत के बाद अमेरिका ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी मिल रही है कि यह प्रतिबंध अमेरिका में 20 सितंबर से लागू होगा। बता दें कि अमेरिका ने टिकटॉक के साथ वीचैट (WeChat Ban in America) के भी इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

अमेरिका में टिकटॉक के 100 करोड़ यूजर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का समर्थन किया था। साथ ही उन्होंने इस प्रतिबंध को अपने देश में लागू करने का इशारा भी दिया था। इसके बाद आज अमेरिका कॉमर्स डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि टिकटॉक और वीचैट अमेरिका में (Tiktok Ban in America) अब इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे। साथ ही यह प्रतिबंध 20 सितंबर से अमेरिका में लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि अमेरिका में टिकटॉक के 100 करोड़ यूजर हैं। ऐसे में भारत के बाद अमेरिका में टिकटॉक पर बैन लगना कंपनी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Tiktok Ban: भारत ने 29 जून को लगाया था प्रतिबंध

बता दें कि भारत में टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर 29 जून को प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारत सरकार ने कहा था कि चीनी ऐप्स के जरिए देशवासियों की निजी जानकारियां चुराई जा सकती है। इससे हमारे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसलिए इन ऐप्स को बैन करना आवश्यक हो गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)