होम दिल्ली सरकार का नया सर्कुलर आया, नहीं खुलेंगे अभी स्‍कूल

Alert Star Digital Team Sep 18, 2020 07:34 PM

दिल्ली सरकार का नया सर्कुलर आया, नहीं खुलेंगे अभी स्‍कूल

दिल्ली सरकार का नया सर्कुलर आया, नहीं खुलेंगे अभी स्‍कूल

दिल्ली सरकार का नया सर्कुलर आया, नहीं खुलेंगे अभी स्‍कूल

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को स्कूलों के लिए नया सर्कुलर जारी किया है। नए आदेश में सभी स्कूलों को छात्रों के लिए 5 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

बतादें कि इससे पहले स्कूलों को छात्रों के लिए खोलने के क्रम में जारी सर्कुलर में दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया था। सर्कुलर में गृहमंत्रालय की ओर से 29 अगस्त को अनलॉक-4 के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सहायता प्राप्त या गैर सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूल जो शिक्षा निदेशायलय अन्य स्थानीय निकायों (एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त हैं, उन्हें जरूरी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को स्कूल बुलाने के लिए कहा गया था।

ज्ञात हो कि दिल्ली में कोविड-19 के 4,432 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2.34 लाख से ज्यादा हो गयी है। मामलों में वृद्धि के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि शहर में अगले 10 दिन में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है क्योंकि जांच की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। बुलेटिन के अनुसार कोविड अस्पतालों में कुल 14,521 बिस्तर हैं जिनमें से 6,783 रिक्त हैं। इसके अनुसार अब तक इस महामारी से 1,98,103 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)