होम कोरोना की चपेट में आने से BJP सांसद अशोक गास्ती का निधन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 17, 2020 09:53 PM

कोरोना की चपेट में आने से BJP सांसद अशोक गास्ती का निधन

कोरोना की चपेट में आने से BJP सांसद अशोक गास्ती का निधन

कोरोना की चपेट में आने से BJP सांसद अशोक गास्ती का निधन

पूरी दुनिया सहित भारत में भी कोरोना का आंकड़ा बहुत ही तेजी से बढ़ता नजर आ रहा हैं। पूरे देश में कई राज्य ऐसे भी है जिनमें कोरोना के मामलों का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली और उतर प्रदेश जैसे राज्य भी शामिल है। इसके अलावा इस वायरस की चपेट में आ कर मरने वालों की संख्या 80 हजार के पार पहुंच चुकी है। मरने वालों में बड़े से बड़ा दिग्गज नेता और अभिनेता भी शामिल हैं। वहीं, अब कोरोना की चपेट में आने से एक BJP के सांसद के निधन होने की खबर सामने आई है।

BJP सांसद अशोक गास्ती का निधन :

दरअसल, देश में जिसपर कोरोना का प्रकोप मड़राता है वह उसकी चपटे में आने से बच नहीं पाता है। कोरोना के चलते कई दिग्गज लोगों का भी निधन हुआ है। इन्हीं लोगों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, BJP सांसद अशोक गास्ती का कोरोना के चलते गुरुवार को निधन हो गया है। बता दें, कर्नाटक के रायचूर जिले में BJP को संगठिन और मजबूत बनाने का श्रेय गास्ती को ही जाता है। बह मात्र 18 साल की उम्र से BJP से जुड़ गए थे। वह कर्नाटक में BJP के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

बेंगलुरु के अस्पताल में थे भर्ती :

बताते चलें, राज्यसभा के BJP सांसद अशोक गास्ती के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें गास्ती को बेंगलुरु के मणीपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 15 दिनों से अस्पताल में ही भर्ती थी। इलाज के दौरान ही उनकी गुरुवार को मिर्त्य हो गई। बता दें, उनकी उम्र 55 वर्ष थी। सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता अशोक गास्ती इसी साल कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

कई लोगों ने ट्वीट कर प्रकट किया शोक :

अशोक गास्ती राज्यसभा के BJP सांसद होने के साथ ही पेशे से वकील भी थे।गास्ती नाई समुदाय से जुड़े हुए थे। बह रायचूर जिला के रहने वाले थे। अशोक गास्ती के निधन के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई लोगों ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)