होम दून अस्पताल में अब कोरोना जांच रिपोर्ट लेने में नहीं होगी दिक्कत
दून अस्पताल में अब कोरोना जांच रिपोर्ट लेने में नहीं होगी दिक्कत
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच करा रहे व्यक्तियों को अब रिपोर्ट लेने में दिक्कत नहीं होगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने इस काम के लिए एक अलग टीम बना दी है, जो सैंपलिंग और जांच रिपोर्ट का पूरा डाटा रखेगी। इसके साथ ही रिपोर्ट भी देगी।
दरअसल, अस्पताल में रोजाना 300 से 400 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच दोनों शामिल हैं, लेकिन लैब से रिपोर्ट समय पर नहीं आ रही है और संबंधित व्यक्ति को रिपोर्ट मिलने में भी दिक्कत हो रही है। इससे आए दिन हंगामे की स्थिति बन रही है। एक दिन पहले भी एक महिला मरीज की रिपोर्ट मिलने में देरी और निजी अस्पताल के उसे बिना रिपोर्ट भर्ती न करने पर उसके स्वजनों ने हंगामा किया था। जबकि, विदेश जाने वाले एक युवक को रिपोर्ट न आने पर टिकट कैंसिल कराना पड़ा। डॉ. टम्टा ने बताया कि दो नंबर गेट के पास मेडिसिन की पुरानी ओपीडी में एक दफ्तर बना दिया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रावत को इसका नोडल बनाया गया है। वहां कंप्यूटर ऑपरेटर बैठेंगे और प्रिंट कर रिपोर्ट देंगे। होम आइसोलेशन का प्रारूप वॉट्सअप पर भेजें देहरादून में कोरोना के मामले बढऩे पर व्यवस्थाओं में फेरबदल किया जा रहा है। बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसालेशन की अनुमति के लिए वह फॉर्म वॉट्सअप पर भेज सकते हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि फॉर्म वेबसाइट से अपलोड करने के बाद उसे भरकर भेजना होगा। जिस पर डॉक्टर मरीज के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट लेंगे। वहीं, जरूरत पडऩे पर उस ब्लॉक के डॉक्टर और टीम को विजिट के लिए भी भेजा जा सकता है। इलाके की आशा के माध्यम से कोरोना किट भिजवाई जाएगी। मरीज फॉर्म डाउनलोड कर 8410759325, 7895702857, 9758778960 पर भेज सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।