होम डोनाल्ड ट्रंप सीरियाई लीडर बशर अल असद का करवाना चाहते थे हत्या
डोनाल्ड ट्रंप सीरियाई लीडर बशर अल असद का करवाना चाहते थे हत्या
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि वे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद (Bashar Al Ashad) को मैं तीन साल पहले यानी 2017 में ही मार डालना (Murder) चाहता था. उन्होंने कहा कि मैंने सीरियाई लीडर बशर अल असद को खत्म करने की पूरी प्लानिंग भी कर ली थी. ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा कि मुझे ऐसा करने से जिम मैटिस (तत्कालीन अमेरिकी रक्षा मंत्री) ने रोक दिया था. ट्रंप ने फॉक्स टीवी पर एक शो के दौरान ये बातें कहीं.
अशद की हत्या का जिक्र एक किताब में भी हुआ था
वर्ष 2018 में न्यूयॉर्क टाइम्स के सीनियर जर्नलिस्ट बॉब वुडवर्ड की 'फियर' किताब पब्लिश हुई थी. इस किताब के मुताबिक, ट्रंप ने मैटिस को असद के कत्ल का आदेश दिया था. हालांकि, बाद में वे इससे मुकर गए थे. ट्रंप ने बाद में कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा और न ही इस तरह की बातें किताब में लिखी जानी चाहिए.
सीरियाई लीडर के बारे में ऐसा कहकर मुकर गए थे ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप की खासियत ये है कि वे अक्सर अपनी कहीं हुई बातों के उलट बातें कहते हैं. उन्होंने असद को लेकर मंगलवार को जो बातें कही, उसके ठीक उलट बातें कहीं थी. ट्रंप ने असद के लिए पहले कभी कहा था कि मैं कभी सीरियाई नेता (ट्रंप असद को राष्ट्रपति नहीं कहते) के पीछे नहीं पड़ा. असद पर सीरिया के हजारों बेगुनाह लोगों की हत्या का आरोप है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।