होम नेपाल में कोरोना के आंकड़े 48 हजार के पार, काठमाण्डू सबसे ज्यादा प्रभावित
नेपाल में कोरोना के आंकड़े 48 हजार के पार, काठमाण्डू सबसे ज्यादा प्रभावित
नेपाल में कोरोना का प्रकोप थमने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है । राजधानी काठमाण्डू में सब से अधिक संक्रमण फैला है, जहां कोरोना के आंकड़े 7 हजार के नजदीक पहुंच गए हैं।
नेपाल के अन्य बड़े प्रभावित जिलों में कैलाली, महोत्तरी, रौतहट, रूपनदेही, धनुषा, सरलाही, दैलेख, बांके, कपिलबस्तु, मोरंग र बारा शामिल हैं, जहां कोरोना संक्रमण के मामले 2 हजार के नजदीक या पार पहुंच गए हैँ।
विगत 24 घण्टे में कोरोना के 902 नए मामले प्रकाश में आए हैं तथा 2287 लोग ठीक हुए हैं और 6 लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,138 हो गई है, जिस में 32,964 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 306 हो गई है। नेपाल में कोरोना के सक्रिय मामले 14,864 हैं तथा 5,310 लोगों को एकान्तवास में रखा गया है।
प्रदेश संख्या-2 सर्वाधिक प्रभावित है, जहां संक्रमितों की संख्या 16 हजार के नजदीक पहुंच गई है। बागमती क्षेत्र दूसरा सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश बन गया है तथा प्रदेश-5 के आंकड़े भी 8 हजार पार हो गए हैं। सुदूर पश्चिम क्षेत्र में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है। कोरोना से ठीक होने वाला प्रतिशत 61 तथा मृत्यु दर 0.61 प्रतिशत है, जो थोड़ी राहत की बात है।
नेपाल के स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए कहा कि देश में अब तक कुल 7 लाख 88 हजार 174 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।