होम भारत को विनिर्माण केंद्र बनाने कुशल जनशक्ति आवश्यक: गडकरी
भारत को विनिर्माण केंद्र बनाने कुशल जनशक्ति आवश्यक: गडकरी
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री (एमएसएमई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में स्थापित किए गए प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र का योगदान लगभग 22 से 24 प्रतिशत है और उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को ध्यान में रखते हुए हम 15नए प्रौद्योगिकी केंद्र (टीसी) की स्थापना कर रहे हैं और कुशल जनशक्ति का निर्माण करने के लिए मौजूदा 18 टीसी का उन्नयन भी कर रहे हैं, कहा कि भारत को विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए कुशल जनशक्ति बहुत आवश्यक है। गडकरी ने आगे कहा कि इस क्षेत्र में टीसीएक उत्प्रेरक के रूप में काम कर सकते हैं और हम टीसी को ऋण उपलब्ध कराने के संदर्भ में सोच रहे हैं जिससे वे स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नई मशीनरियों और नई तकनीकोंको खरीद सकें। इन टीसी के विस्तार केंद्रों पर भी काम चल रहा है। उन्होंने राज्य सरकारों से इन विस्तार केंद्रों के लिए भूमि और अन्य लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने की अपील की। ये विस्तार केंद्र, क्षेत्र के नए और मौजूदा उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए मौजूदा पॉलीटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेजों की बुनियादी संरचनाओं का उपयोग किया जाना चाहिए और उद्योगों से भी समर्थन प्राप्त किया जा सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।