होम उप्र : जनवरी से अब तक 125 लोगों के ऊपर लगाई गई रासुका: अवनीश अवस्थी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2020 08:51 PM

उप्र : जनवरी से अब तक 125 लोगों के ऊपर लगाई गई रासुका: अवनीश अवस्थी

उप्र : जनवरी से अब तक 125 लोगों के ऊपर लगाई गई रासुका: अवनीश अवस्थी

उप्र : जनवरी से अब तक 125 लोगों के ऊपर लगाई गई रासुका: अवनीश अवस्थी

अपर मुख्य सचिव-गृह अवस्थी ने सोमवार को बताया कि गृह विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई में 01 जनवरी से 31 मई के मध्य 53 प्रकरणों में 66 लोगों के ऊपर रासुका लगायी गयी है। जून से अब तक 45 प्रकरणों में 59 लोगों के ऊपर रासुका लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त 25 जून से 22 अगस्त के मध्य 396 गैंगचार्ट जिलाधिकारी द्वारा मंजूर किये गये हैं। अब तक कुल 2,637 गैंगचार्ट जिलाधिकारी द्वारा मंजू किये जा चुके हैं।

इसके सा​थ ही गैंगस्टर वादों में 25 जून से 22 अगस्त के मध्य 15,13,07,829 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गयी, जबकि अब तक कुल 1,26,53,01,316 रुपये की सम्पत्ति की कुर्की की जा चुकी है। धारा 107/216 के अन्तर्गत 1,83,678 वादों में 6,82,591 लोगों को पाबंद किया गया है। अपर मुख्य सचिव-गृह ने बताया कि अब तक धारा 188 के तहत 2,00,817 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,33,04,737 वाहनों की सघन चेकिंग में 69,278 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 67,76,20,089 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं के लिए कुल 4,32,336 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)