होम चौदह सितंबर से शुरू होगा संसद का 18 दिवसीय मानसून सत्र

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 25, 2020 08:50 PM

चौदह सितंबर से शुरू होगा संसद का 18 दिवसीय मानसून सत्र

चौदह सितंबर से शुरू होगा संसद का 18 दिवसीय मानसून सत्र

चौदह सितंबर से शुरू होगा संसद का 18 दिवसीय मानसून सत्र

 कोरोना महामारी के बीच संसद के मानसून सत्र बुलाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 14 सितंबर से एक अक्तूबर तक संसद सत्र को चलाने का प्रस्ताव किया है। 18 दिवसीय सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में कोरोना वायरस से बचने के लिए काफी सावधानियां बरती जाएंगी। संसद की कार्यवाही बिना किसी छुट्टी के रोजाना चलेगी। मार्च महीने में कोविड-19 वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देशव्यापी लाकडाऊन लागू किया गया था, जिसे चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है।

दोनों सदनों के चैंबर और गैलरी में सांसदों के बैठने का प्रबंध

अनलॉक-4 में छूट के बाद संसद की बैठक बुलाई जाएगी। इसके लिए दोनों सदनों में सदस्यों के बैठने का बंदोबस्त को लेकर विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सदस्यों के बीच दूरी बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों सदनों की गैलरियों और चैंबरों का उपयोग किया जाएगा। संसदीय इतिहास में 1952 के बाद पहली बार ऐसे प्रावधान किए जा रहे हैं।

राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक, उच्च सदन के 60 सदस्यों के बैठने के लिए चैंबर और 51 सदस्यों को गैलरी में जगह बनायी जा रही है। बाकी 132 सदस्यों को लोकसभा के चैंबर में बैठने की व्यवस्था होगी। अपने सदस्यों के बैठने की इसी तरह की व्यवस्था लोकसभा सचिवालय भी कर रहा है। संसद में पहली बार अलग-अलग बैठे सदस्यों को लाइव जोड़ने के लिए बड़ी-बड़ी डिसप्ले स्क्रीन लगाई जाएंगी। दोनों सदनों के बीच अल्ट्रा वायलेट जर्र्मीसिडल इरेडिएशन स्पेशल केबल बिछाई जाएगी। स्वास्थ्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)