होम कोविड-19 के मामले कम होने पर दूसरे प्रोत्‍साहन पैकेज की घोषणा करेगी केंद्र सरकार!

Alert Star Digital Team Aug 25, 2020 08:54 PM

कोविड-19 के मामले कम होने पर दूसरे प्रोत्‍साहन पैकेज की घोषणा करेगी केंद्र सरकार!

कोविड-19 के मामले कम होने पर दूसरे प्रोत्‍साहन पैकेज की घोषणा करेगी केंद्र सरकार!

कोविड-19 के मामले कम होने पर दूसरे प्रोत्‍साहन पैकेज की घोषणा करेगी केंद्र सरकार!

केंद्र सरकार (Central Government) कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने और लोगों में इसका डर खत्‍म होने के बाद दूसरे प्रोत्‍साहन पैकेज (Second Stimulus) की घोषणा कर सकती है. केंद्रीय व्‍यय सचिव (UES) टीवी सोमनाथन ने कहा कि हालात तब सामान्‍य होंगे, जब लोग कोविड-19 (COVID-19) के कारण बने मानसिक दबाव से बाहर निकलेंगे और संकमितों की संख्‍या लगातार घटेगी. उन्‍होंने कहा कि सरकार ने डायरेक्‍ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से लोगों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे. लोगों ने इसमें करीब 40 फीसदी रकम खर्च करने के बजाय बचाकर रख ली.

देश में अभी स्‍वास्‍थ्‍य हालात बने हुए हैं गंभीर
सोमनाथन ने कहा, 'लोगों की बचाई गई 40 फीसदी रकम से साफ है कि प्रोत्साही उपायों से होने वाले फायदों की सीमाएं होती हैं. कई बार इसके लिए सही समय का चुनाव काफी अहम हो जाता है.' उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस से बने हालात के कारण कारोबारी गतिविधियां ठप हो गई हैं. इसका सीधा संबंध लोगों में फैले कोरोना वायरस के डर से है. देश के विभिन्‍न हिस्सों में स्वास्थ्य हालात गंभीर बने हुए हैं. फाइनेंस और इंश्‍योरेंस सेक्‍टर के अलावा सिनेमाघर, मॉल और रेस्‍टोरेंट जैसी सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है.

ं - इन सेक्‍टर्स में पैकेज से होगा अच्‍छा असर
केंद्रीय व्‍यय सचिव का मानना है कि मनोरंजन, मॉल, रेस्‍टोरेंट सेक्‍टर में सरकार की ओर से वित्तीय प्रोत्साहन दिए जाने का अच्‍छा असर होगा. इस क्षेत्र में प्रोत्‍साहन पैकेज दिए जाने से लोगों को इन सेक्‍टर्स में फिर काम शुरू करने की हिम्‍मत मिलेगी. वहीं, लोगों के मन में कोविड-19 का मनोवैज्ञानिक डर पूरी तरह से खत्‍म होने के बाद ही देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो पाएगा. जब लोगों के बीच स्वास्थ्य चिंता कम होगी, तब सरकार वित्तीय प्रोत्साहन देकर अर्थव्यवस्था में मदद कर सकती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)