होम मंत्री जी निकले कोरोना पॉजिटिव, बिना मास्क के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुए थे शामिल !
मंत्री जी निकले कोरोना पॉजिटिव, बिना मास्क के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुए थे शामिल !
हैरान करने वाली खबर पंजाब से है। यहां सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्होंने मानसा शहर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बिना मास्क लगाए ही शिरकत की थी। जानकारी मिल रही है कि वो कुछ स्कूली बच्चों के भी संपर्क में आए थे। कहा जा रहा था कि पिछले कुछ दिनों से उनको गले में खराश की शिकायत थी, इसके बाद भी उन्होंने ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मास्क का इस्तेमाल नहीं किया था। इस खबर के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है।
पंजाब सरकार में अपने मंत्री की इस लापरवाही पर प्रदेश के मंत्री अमरिंदर सिंह ने कुछ नहीं कहा है। बताया जा रह है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के कुछ ही देर बाद इस बात की पुष्टि हो गई कि पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ कोरोना संक्रमित हैं। जिसके बाद 54 वर्षीय मंत्री अपने परिवार समेत आइसोलेशन में भेज दिए गए हैं। वहीं अब उनके संपर्क में आ चुके प्रशासनिक अधिकारी भी अपना-अपना कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं।
मानसा के उपायुक्त मोहिंदर पाल ने जानकारी दी है कि मंत्री का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि मंत्री के संपर्क में आने के चलते अब करीब करीब पूर वरिष्ठ जिला प्रशासन क्वारंटाइन में है।
आपको बतादें कि पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ बीते शुक्रवार को मानसा में थे , उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा कई अधिकारियों से भेंट की थी। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।