होम चीन पर फूटा मलेशिया का गुस्सा, साउथ चाइना सी पर ड्रैगन के दावे को किया खारिज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2020 10:00 PM

चीन पर फूटा मलेशिया का गुस्सा, साउथ चाइना सी पर ड्रैगन के दावे को किया खारिज

चीन पर फूटा मलेशिया का गुस्सा, साउथ चाइना सी पर ड्रैगन के दावे को किया खारिज

चीन पर फूटा मलेशिया का गुस्सा, साउथ चाइना सी पर ड्रैगन के दावे को किया खारिज

कुआललंपुर. मलेशिया (Malaysia) अब चीनी आक्रामकता के खिलाफ खुलकर सामने आ गया है. मलेशिया ने साउथ चाइना सी (South China Sea) पर चीन के कथित दावे को खारिज कर दिया है. मलेशिया के विदेश मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने संसद में अपने सबसे बड़े कारोबारी पार्टनर को फटकार लगाते हुए कहा कि मलेशिया चीन के इस दावे को खारिज करता है कि उस पानी पर उनका ऐतिहासिक अधिकार है. उन्होंने कहा, 'मलेशियाई सरकार साउथ चाइना सी में समुद्री सुविधाओं पर चीन के दावों पर कह रही है कि उसका कोई आधार नहीं है.'

हाल ही में मलेशियाई सरकार की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया गया था कि 2016 और 2019 के बीच मलेशिया के अनन्य आर्थिक क्षेत्र में चीनी जहाजों की 89 बार घुसपैठ हुई थी. अप्रैल में, चीनी जहाजों ने 100 दिनों से अधिक समय तक मलेशियाई पानी में घुसपैठ की. एक चीनी सरकारी पोत, हैयांग दिझी 8 ने चीनी तटरक्षक पोत के साथ, मलेशिया के एक्सक्लूसिव इकॉमनिक जोन में प्रवेश किया और मलेशियाई तेल कंपनी पेट्रोनास के अनुबंध के तहत एक अभ्यास शुरू किया. विदेश मंत्री ने खुलासा किया कि गहन कूटनीतिक प्रयासों के बाद, चीनी तटरक्षक ने मई में विशेष आर्थिक क्षेत्र को छोड़ दिया था. मलेशिया और ब्रुनेई दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के व्यापक दावों का विरोध करने वाले चार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में से दो हैं. साउथ चाइना सी के माध्यम से हर साल 3.4 ट्रिलियन डॉलर का अंतरराष्ट्रीय शिपिंग व्यापार होता है. लेकिन वियतनाम और फिलीपींस के विपरीत, उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ सार्वजनिक बयान दिए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)