होम शिवपाल यादव का अखिलेश को संदेश, फिर से एक हो जाएं समाजवादी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 15, 2020 09:46 PM

शिवपाल यादव का अखिलेश को संदेश, फिर से एक हो जाएं समाजवादी

शिवपाल यादव का अखिलेश को संदेश, फिर से एक हो जाएं समाजवादी

शिवपाल यादव का अखिलेश को संदेश, फिर से एक हो जाएं समाजवादी

साल 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तब की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में सियासी घमासान छिड़ गया था. परिणाम मुलायम सिंह यादव के परिवार में टूट और चुनाव में हार के तौर पर मिला. समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) का गठन कर यूपी की सियासत में ताल ठोकने वाले शिवपाल सिंह यादव के तेवर भी अब नरम पड़ने लगे हैं.स्वतंत्रता दिवस के दिन शिवपाल ने भतीजे अखिलेश यादव के लिए बड़ा संदेश दे दिया. स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने इटावा के शहीद स्मारक पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे को एक तरह से सुलह का संदेश दे डाला. शिवपाल ने कहा कि 202 की लड़ाई (विधानसभा चुनाव) के लिए सबकुछ त्याग करने के लिए कह दिया है.पीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं चाहता हूं, सभी समाजवादी फिर से एक हो जाएं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो जनता फैसला लेगी. जनता का जो फैसला होगा, उसका सम्मान करेंगे. शिवपाल ने इस अवसर पर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को भी याद किया और कहा कि आजादी लड़ाई में सभी समाजवादियों, खासकर डॉक्टर लोहिया का योगदान काफी अहम रहा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)