होम धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया रिटायरमेंट का ऐलान
धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया रिटायरमेंट का ऐलान
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बाद हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. धोनी के जोड़ीदार रहे रैना ने उन्ही के साथ संन्यास लेना का फैसला किया. रैना ने धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि धोनी आपके साथ खेलकर काफी अच्छा लगा. पूरे गर्व के साथ मैं आपके साथ इस यात्रा में शामिल होना चाहूंगा. इसी के साथ रैना ने भारत को शुक्रिया कहा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।