होम धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, आईपीएल खेलते रहेंगे

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 15, 2020 09:41 PM

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, आईपीएल खेलते रहेंगे

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, आईपीएल खेलते रहेंगे

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, आईपीएल खेलते रहेंगे

 सालभर से क्रिकेट से दूर चल रहे भारत के दिग्‍गज विकेटकीपर बल्‍लेबाज एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा (MS Dhoni Retirement) कह दिया है. उन्‍होंने आर्मी अंदाज में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की. धोनी ने अपने पूरे सफर का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि शाम 7 बजकर 29 मिनट से उन्‍हें रिटायर माना जाए. धोनी शुक्रवार को ही आईपीएल के चेन्‍नई पहुंचे थे और शनिवार को वह जिम में भी नजर आए थे. उन्‍होंने अपने पसंदीदा गाने मैं पल दो पल का शायर हूं गाने के साथ अपने सफर को बताया.

वर्ल्‍ड कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर थे धोनी
पिछले साल इंग्‍लैंड में हुए वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर थे. उन्‍होंने उस दौरान घरेलू मैच भी नहीं खेले थे और आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने चले गए थे. हालांकि माना जा रहा था कि वह टी20 वर्ल्‍ड कप में नजर आएंगे, मगर कोरोना वायरस के कारण ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाले आईपीएल को टाल दिया गया, जिसके बाद उनके भविष्‍य पर अटकलें तेज होने लगी थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)