होम राजस्थान: बसपा ने अपने 6 विधायकों को जारी किया व्हिप
राजस्थान: बसपा ने अपने 6 विधायकों को जारी किया व्हिप
राजस्थान में 14 अगस्त यानि शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने 6 विधायकों को व्हिप जारी किया है और विश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस के खिलाफ वोट करने को कहा है। बता दें कि बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और विधायकों के कांग्रेस में विलय का मामला राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित है।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बसपा के विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया था। बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में विलय करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिलहाल हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है औह हम इस मामले में दखल नहीं देंगे। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले छह विधायक विधानसभा सत्र में भाग ले सकेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।