होम हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 14, 2020 12:25 AM

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह खबर सामने आते ही पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शिमला में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सिक्योरिटी के पांच स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इससे पहले प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 139 नए मामले सामने आए थे और राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,637 हो गयी थी। राज्य में अब तक इस बीमारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेष सचिव स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि नए मामलों में 47 मामले सोलन से हैं जबकि चंबा से 24, सिरमौर से 20, कुल्लू से 17, ऊना से 16, कांगड़ा से 13 और मंडी से दो मामले सामने आए हैं। जिंदल ने बताया कि इस बीच 89 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सोलन के 38, मंडी के 23, चंबा के 18, कांगड़ा के छह और ऊना के चार मरीज शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 2,362 हो गई है और 26 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 1,230 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। राज्य में सबसे अधिक 374 संक्रमित लोग सोलन में हैं। इसके बाद चंबा में 143, सिरमौर में 122, मंडी में 120, कांगड़ा में 100 मरीज बीमारी से पीड़ित हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)