होम कोरोना को लेकर SC में याचिका, सरकार पर लगाया कुप्रबंधन का आरोप
कोरोना को लेकर SC में याचिका, सरकार पर लगाया कुप्रबंधन का आरोप
श में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्यों और केंद्र सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद हर दिन नए केस बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है जिसमें सरकार पर ठीक ढंग से काम न करने का आरोप लगाया गया है.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कोविड-19 महामारी के कथित कुप्रबंधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुआई में एक आयोग के माध्यम से स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका लगाई गई है. इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है.
याचिका में सरकार पर कोरोना से निपटने में कुप्रबंधन का आरोप लगाया गया है. इस बाबत छह पूर्व वरिष्ठ नौकरशाहों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने याचिका दायर की है. जिसमें देश के नागरिकों के जीवन और आजीविका पर महामारी के प्रभाव को महत्वपूर्ण बताया गया है.
सुप्रीम कोर्ट में दायक की गई याचिका में एक आयोग का गठन कर इस मामले की जांच कराने की मांग की गई है. जानकारी के मुताबिक न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ शुक्रवार को मामले की सुनवाई कर सकती है
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।