होम क्या तमिलनाडु में थम रहा है कोरोना वायरस का ग्राफ?
क्या तमिलनाडु में थम रहा है कोरोना वायरस का ग्राफ?
जून में तमिलनाडु ने चेन्नई और अन्य प्रभावित जिलों में नए सिरे से लॉकडाउन लागू किया था. देशव्यापी लॉकडाउन खत्म होने के बाद तमिलनाडु भी उन राज्यों में से एक था, जिन्होंने फिर से स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लागू किया. कई लोगों ने तब सवाल उठाया था कि क्या कोरोना को नियंत्रित करने में लॉकडाउन का कोई प्रभाव होता है?
असामान्य रूप से टेस्ट की संख्या बढ़ाने के साथ तमिलनाडु की यह रणनीति काम कर गई. अब तमिलनाडु एकमात्र ऐसा राज्य है जो कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन अब यहां कोरोना का ग्राफ थमने लगा है.
भारत के इस दक्षिणी राज्य में तीन लाख से ज्यादा केस हैं और देश में कोरोना से ये दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. पिछले दो हफ्तों से यहां हर दिन नए केस की संख्या में गिरावट देखी जा रही है. यह महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अन्य गंभीर रूप से प्रभावित राज्यों में देखी गई प्रवृत्ति के विपरीत है.
जुलाई के आखिरी हफ्ते में तमिलनाडु ने हर दिन 6,000 से ज्यादा केस दर्ज किए. जुलाई के पहले हफ्ते में यहां हर दिन 5,000 से ज्यादा केस दर्ज हो रहे हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।