होम UPSSSC गाइडलाइन: कोरोना मरीज ठीक होने पर देंगे इंटरव्यू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 13, 2020 12:02 AM

UPSSSC गाइडलाइन: कोरोना मरीज ठीक होने पर देंगे इंटरव्यू

UPSSSC गाइडलाइन: कोरोना मरीज ठीक होने पर देंगे इंटरव्यू

UPSSSC गाइडलाइन: कोरोना मरीज ठीक होने पर देंगे इंटरव्यू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कोरोना पॉजिटिव का श‍िकार हुए अभ्यर्थियों के लिए छूट देने का फैसला किया है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोग ने फैसला किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी कोरोना पॉजिटिव है तो उसके लिए निश्च‍ित तिथ‍ि पर इंटरव्यू पर आना मुश्क‍िल होगा.

इसलिए आयोग ने उस अभ्यर्थी के ठीक होने पर साक्षात्कार का मौका देने का फैसला किया है. आयोग की बैठक में इस पर सहमति बनी है. आयोग इसे लेकर जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा.

बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कोविड-19 को देखते हुए परीक्षा और साक्षात्कार के लिए कार्यक्रम तैयार कर रहा है.

यूपी एसएससी ने कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए परीक्षा और साक्षात्कार के लिए एक दिन में 20 से 30 अभ्यर्थियों को शामिल करने को कहा है. इसके अलावा ये परीक्षाएं और साक्षात्कार सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कराए जाएंगे.

कोरोना से संक्रमित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए की गई है अलग व्यवस्था

कोरोना से संक्रमित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उनके ठीक होने के बाद तय की गई तारीख पर लिया जाएगा. कोरोना से संक्रमित अभ्यर्थियों के अलावा जिन अभ्यर्थियों का किसी कारणवश साक्षात्कार छूट गया है. उनका भी तय की गई तारीख पर इंटरव्यू लिया जाएगा. भर्ती संबंधित परीक्षाओं के लिए यूपीएसएसएससी रोड मैप तैयार करेगा.

भर्ती परीक्षाओं के लिए ऐसे स्कूलों का किया जाएगा चयन जिसमें अधिक कमरे हों ता‍क‍ि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के,अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कोरोना काल को देखते हुए ये निर्देश जारी किए हैं. बता दें कि देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. वहीं कई प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन कराने पर भी विचार हो रहा है. उत्तर प्रदेश में भी काेरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद आयोग ने इस तरह का फैसला लेने पर विचार किया है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)