होम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार बनी हुई है नाजुक
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार बनी हुई है नाजुक
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab mukherjee) की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है. इस समय उनकी हालत रक्त प्रवाह के लिहाज से स्थिर है वह वेंटिलेटर पर हैं.प्रणब मुखर्जी (84) को सोमवार को यहां सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था मस्तिष्क की सर्जरी से पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उन्हें देख रहे डॉक्टरों ने कहा कि मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति की हालत बिगड़ गई उनकी स्थिति में सुधार का कोई लक्षण नहीं दिखा है. पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री एवं कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता के स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना की.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।