होम फिर जयपुर पहुंचे वेणुगोपाल, गहलोत-पायलट गुट के बीच करेंगे कड़ी का काम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2020 11:38 PM

फिर जयपुर पहुंचे वेणुगोपाल, गहलोत-पायलट गुट के बीच करेंगे कड़ी का काम

फिर जयपुर पहुंचे वेणुगोपाल, गहलोत-पायलट गुट के बीच करेंगे कड़ी का काम

फिर जयपुर पहुंचे वेणुगोपाल, गहलोत-पायलट गुट के बीच करेंगे कड़ी का काम

राजस्थान के सियासत में पिछले कुछ दिनों से घमासान देखने को मिल रहा था. हालांकि अब सचिन पायलट अपने बागी तेवर को दूर रख फिर से कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि विधानसभा सत्र में कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाएगी. वहीं दूसरी तरफ सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हो सकते हैं.वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर में होटल फेयरमाउंट पहुंचे हैं. जहां प्रभारी अविनाश पांडे, रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन से चर्चा करेंगे. माना जा रहा है सीएम अशोक गहलोत भी रात को होटल आ सकते हैं. साथ ही कल विधायक दल की बैठक भी हो सकती है. बैठक में विधानसभा सत्र की रणनीति को लेकर मंथन हो सकता है.स बैठक में सचिन पायलट और उनके विधायक भी मौजूद रह सकते हैं. माना जा रहा है कि इस बैठक में अशोक गहलोत गुट और सचिन पायलट गुट दोनों के बीच केसी वेणुगोपाल कड़ी का काम कर सकते हैं. आलाकमान ने वेणुगोपाल को दोनों कैंप के बीच मध्यस्थता की जिम्मेदारी सौंपी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)