होम सुशांत के मामले में ईडी के सवालों के घेरे में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 10, 2020 11:50 PM

सुशांत के मामले में ईडी के सवालों के घेरे में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती

सुशांत के मामले में ईडी के सवालों के घेरे में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती

सुशांत के मामले में ईडी के सवालों के घेरे में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बाद से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हर किसी के निशाने पर हैं. हाल ही में सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी सुशांत के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय को अपनी आईटीआर दे दी है. इस मामले में ईडी रिया और उनके भाई से पूछताछ कर रही है.

 

 


खबरों की मानें तो साल 2017-2018 में रिया चक्रवर्ती ने आईटीआर में 18.75 लाख रुपये की कमाई दिखाई है और साल 2018-19 में 18.23 लाख की. बताया जा रहा है कि इन सालों में रिया ने जितनी कमाई की उतनी दिखाई नहीं. वहीं ईडी द्वारा की गई पूछताछ में रिया ने बताया है कि उनके मुंबई में दो फ्लैट हैं. साल 2018 में उन्होंने मुंबई के खार में 80 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत का फ्लैट खरीदा था.

 

 

इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने साल 2012 में अपने पिता के नाम पर 60 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था. खबरों की मानें तो रिया की सालाना आय 15 से 20 लाख रुपये है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि रिया ने लाखों की ये प्रोपर्टी कैसे बनाई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)