होम आंध्र प्रदेश में नए 7,665 कोरोना मामले, 80 मरीजों की मौत

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 10, 2020 11:43 PM

आंध्र प्रदेश में नए 7,665 कोरोना मामले, 80 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में नए 7,665 कोरोना मामले, 80 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में नए 7,665 कोरोना मामले, 80 मरीजों की मौत

 राज्य में कोरोना का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 46,999 नए नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें 7,665 संक्रमित मामले सामने आए। इससे अब तक दर्ज किए गए कुल मामलों की संख्या 2,35,525 हो गई है।

सबसे अधिक 1,235 मामले पूर्वी गोदावरी जिले और 883 कुरनूल से आए। बीते 24 घंटों में, 6,924 लोगों को विभिन्न अस्पताल से छुट्टी कर दिया गया । राज्य में कोरोना से कुल 1,45,636 रोगियों की स्वास्थ्य सुधार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
वर्तमान में राज्य भर में 87,773 सक्रिय मामले हैं। आज शाम जारी राज्य चिकित्सा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक पूरे राज्य में 25,34,304 कोरोना परीक्षण किए गए हैं।

बीते 24 घंटों में राज्य में 80 से अधिक लोग मारे गए हैं। प्रकाशम जिले में ग्यारह; गुंटूर जिले में दस; पश्चिम गोदावरी जिले में नौ; कडप्पा और श्रीकाकुलम जिलों में सात; चित्तूर और कुरनूल जिलों में छह; अनंतपुर, नेल्लोर, विशाखापट्टनम और विजयनगरम जिलों में पांच; पूर्वी गोदावरी जिले में चार मारे गए। यह राज्य में अब तक 2,116 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)