होम कोरोना पॉजिटिव प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी रही सफल, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं पूर्व राष्ट्रपति

Alert Star Digital Team Aug 10, 2020 11:39 PM

कोरोना पॉजिटिव प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी रही सफल, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं पूर्व राष्ट्रपति

कोरोना पॉजिटिव प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी रही सफल, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं पूर्व राष्ट्रपति

कोरोना पॉजिटिव प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी रही सफल, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं पूर्व राष्ट्रपति

 पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की रक्त का थक्का हटाने के लिए की गई मस्तिष्क सर्जरी सफल रही है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सेना के आर एंड आर अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं.

 

बता दें प्रणब मुखर्जी के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उन्हें सेना के रिसर्च ऐंड रेफरल (आरआर) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट किया,''अन्य कारणों से अस्पताल गया था, जहां पर आज कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई.''

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्ष 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे मुखर्जी ने ट्वीट में कहा, ''मैं अनुरोध करता हूं कि जो लोग भी गत एक हफ्ते में मेरे संपर्क में आए हैं, वे खुद पृथक-वास में चले जाएं और अपनी कोविड-19 की जांच कराएं.''

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आरआर अस्पताल जाकर पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली. वह अस्पताल में करीब 20 मिनट तक रहे. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित पार्टी के कई साथियों ने मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

 

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''हम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कोविड-19 की बीमारी से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.''

 

प्रनब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने भी ट्वीट किया, '' मैं अपने पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं अपने देशवासियों से अपील करता हूं कि वे उनके शीघ्र ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें.'' विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ''मुझे भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिली है... उनकी सेहत को लेकर चिंतित हूं. उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)