होम घाटी में सक्रिय इस आतंकी संगठन को मदद करने वाले गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 8, 2020 08:18 PM

घाटी में सक्रिय इस आतंकी संगठन को मदद करने वाले गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार

घाटी में सक्रिय इस आतंकी संगठन को मदद करने वाले गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार

घाटी में सक्रिय इस आतंकी संगठन को मदद करने वाले गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को वित्तीय सहायता पहुंचाने वाले एक नेटवर्क के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया जम्मू क्षेत्र में गिरोह को पुनः सक्रिय करने की उनकी साजिश को नाकाम किया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना से प्राप्त सूचना के आधार पर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया. उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन द्वारा जम्मू शहर में गिरोह को पुनः सक्रिय करने की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने मुद्दसिर फारूक भट को पकड़ा उसके पास से डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए जो लश्कर ए तैयबा को दिए जाने थे. पूछताछ के दौरान भट ने स्वीकार किया कि उसका संबंध लश्कर ए तैयबा से है. इस दौरान उसने गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम भी उजागर किया. अधिकारी ने कहा कि सेना पुलिस ने आतंकी संगठन के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है जांच जारी है.

आपको बता दें कि पिछले साल 5 अगस्त के बाद से जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 अनुच्‍छेद 35A को निष्प्रभावी बनाने के बाद से ही घाटी में जवानों ने ऑपरेशन ऑल-आउट चला दिया था जिसके अंतर्गत एक के बाद एक करके सभी आतंकियों को या तो गिरफ्तार कर लिया गया या फिर उनका एनकाउंटर कर दिया गया. ऐसा लगता है कि पहली बार जब मोदी सरकार बनी थी तभी से वह इस पर काम करना शुरू कर दी थी. सबसे पहले उसने पत्‍थरबाजों पर नकेल कसने के लिए नोटबंदी का सहारा लिया ऑपरेशन ऑल आउट के जरिए आतंकी समूहों को खत्‍म करना शुरू कर दिया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)