होम अयोध्या: मस्जिद वाली जमीन पर बनेंगे अस्पताल, लाइब्रेरी, और रिसर्च सेंटर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 8, 2020 08:15 PM

अयोध्या: मस्जिद वाली जमीन पर बनेंगे अस्पताल, लाइब्रेरी, और रिसर्च सेंटर

अयोध्या: मस्जिद वाली जमीन पर बनेंगे अस्पताल, लाइब्रेरी, और रिसर्च सेंटर

अयोध्या: मस्जिद वाली जमीन पर बनेंगे अस्पताल, लाइब्रेरी, और रिसर्च सेंटर

उत्तर प्रदेश सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड व अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिये गठित किए गये ट्रस्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मस्जिद की जमीन पर बनने वाली जन सुविधाओं के शिलान्यास के लिये बुलाने का निर्णय किया है. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर फैसला देते हुये मस्जिद के लिये सरकार को पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था.

 

'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' ट्रस्ट के सचिव और प्रवक्ता अतहर हुसैन ने शनिवार बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अयोध्या जिले के धन्नीपुर गांव में वक्फ बोर्ड को मिली पांच एकड़ जमीन पर अस्पताल, लाइब्रेरी, सामुदायिक रसोईघर और रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा. यह सभी चीजें जनता की सुविधा के लिए होंगी और जनता को सहूलियत देने का काम मुख्यमंत्री का होता है. इसी हैसियत से इनके शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में न सिर्फ शिरकत करेंगे, बल्कि इन जन सुविधाओं के निर्माण के लिए सहयोग भी करेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)