होम इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर ठीक से काम करें नहीं तो डीएम होंगे जिम्मेदार: योगी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 8, 2020 07:49 PM

इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर ठीक से काम करें नहीं तो डीएम होंगे जिम्मेदार: योगी

इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर ठीक से काम करें नहीं तो डीएम होंगे जिम्मेदार: योगी

 इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर ठीक से काम करें नहीं तो डीएम होंगे जिम्मेदार: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. टीम-11 की बैठक में उन्होंने बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिये अधिकारियों के निर्देश दिये. उन्होंने कोविड-19 महामारी के संबंध में राज्य मुख्यालय तथा जनपदों में संचालित इंटीग्रेटेड कमाण्ड एंड कंट्रोल सिस्टम को पूरी सक्रियता से काम करने के सख्त हिदायत दी. इसके अलावा सीएम ने कहा कि यदि किसी जनपद में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर सुचारु रूप से कार्य नहीं करेगा तो संबंधित जिलाधिकारी की जवाबदेही तय होगी.
मुख्यमंत्री ने बैठक को दौरान कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए पूरी सतर्कता बरतने के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर प्रभावी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है. सभी जिलाधिकारी व्यवस्थाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए इस दिशा में अपने जनपद में की जा रही कार्यवाही की प्रतिदिन सुबह व शाम नियमित तौर पर समीक्षा करें.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. डीजी, फायर सर्विस को अग्नि सुरक्षा के संबंध में समस्त चिकित्सालयों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिये
कोरोना संक्रमण से प्रभावित जिले लखनऊ,कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर तथा बरेली में विशेष सतर्कता बरतते हुये इन जिलों की चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर करें.साथ ही उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे के कार्य को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिये.
टीम-11 को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर द्वारा प्रतिदिन प्राप्त की जाए.
जिला सेवायोजन कार्यालय तथा जिला उद्योग केन्द्र को सक्रिय करने के भी निर्देश दिये. दूसरी प्रदेश में कई जिलों के गांव बाढग़्रस्त हैं. सीएम ने बाढ़ व जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाने के भी निर्देश दिये.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)