होम राम मंदिरः पाकिस्तान के दस स्थानों की मिट्टी भी नींव में

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 8, 2020 07:27 PM

राम मंदिरः पाकिस्तान के दस स्थानों की मिट्टी भी नींव में

राम मंदिरः पाकिस्तान के दस स्थानों की मिट्टी भी नींव में

राम मंदिरः पाकिस्तान के दस स्थानों की मिट्टी भी नींव में

 विश्व हिन्दू परिषद के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य दिनेश कुमार ने शनिवार को एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के लिए जब देश- विदेश के प्रमुख स्थानों की मिट्टी और पवित्र नदियों का जल संग्रह करने का काम चल रहा था, तब पाकिस्तान के भी 10 स्थानों से मिट्टी और जल अयोध्या पहुंचा था। इसमें सबसे उल्लेखनीय शारदा पीठ की मिट्टी का पहुंचना रहा। शारदा पीठ इस समय पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में है। दिनेश कुमार ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय भू-भाग में स्थित शारदा पीठ की हिन्दू समाज में बहुत मान्यता है। वहां रहने वाला एक समर्पित और संकल्पित हिन्दू शारदा पीठ की मिट्टी व सरोवर का जल लेकर अयोध्या आया था। प्रतीकात्मक तौर पर वह बहुत कम मात्रा में मिट्टी और जल लाया था। लेकिन उसके संकल्प और इच्छाशक्ति ने हम सभी को अचंभित कर दिया। वह पीओके से अयोध्या तक कैसे पहुंचा, यह भी बहुत रोमांचक वर्णन है। उसे वापस जाकर कष्ट न उठाना पड़े, इसलिए हमने उसकी पहचान गुप्त रखी है।

उन्होंने बताया कि केवल शारदा पीठ ही नहीं, पाकिस्तान में रह गए हिन्दुओं के पवित्र स्थलों में से 10 स्थानों की मिट्टी और जल अयोध्या पहुंचा था। नेपाल के सीतामढ़ी और श्रीलंका में रामजी से जुड़े स्थानों की मिट्टी से लेकर विश्व भर में हिन्दुओं के लिए पवित्र माने जाने वाले स्थानों की मिट्टी भी भूमि पूजन के समय पहुंची थी। भारत की सभी पवित्र नदियों के जल, भारत के तीनों समुद्रों के जल के साथ ही विश्व के पांच समुद्रों के जल से भूमि का सिंचन किया गया।

दिनेश कुमार ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर 77 एकड़ के भव्य परिसर में बनेगा। इसमें से सवा एकड़ में मुख्य मंदिर होगा। मंदिर परिसर का परकोटा 5 एकड़ में बनाया जाएगा। रामभक्तों की मांग के अनुरूप इस परिसर में जन्मभूमि की मुक्ति के साढ़े चार सौ साल के इतिहास को भी दर्शाया जाएगा और इसके लिए बलिदान देने वाले प्रमुख आंदोलनकारियों और नेतृत्वकर्ताओं की भूमिका को भी उकेरा जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)