होम कोरोना संक्रमितों के चलते जोधपुर में 2 दिन का लॉक डाउन शुरू

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 8, 2020 07:23 PM

कोरोना संक्रमितों के चलते जोधपुर में 2 दिन का लॉक डाउन शुरू

कोरोना संक्रमितों के चलते जोधपुर में 2 दिन का लॉक डाउन शुरू

कोरोना संक्रमितों के चलते जोधपुर में 2 दिन का लॉक डाउन शुरू

शहर में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों को देखते हुए एक बार फिर से शनिवार व रविवार का लॉकडाउन शुरू किया गया है। आज लॉकडाउन के प्रथम दिन बारिश के कारण लोग घरों में रहे और अधिकांश सडक़ें सूनी दिखाई दी। डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव स्वयं लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए सडक़ पर उतरे। उन्होंने आमजन व वाहन चालकों से समझाइश भी की। यह लॉकडाउन 10 अगस्त सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं पहले लागू लॉकडाउन के समान ही जारी रहेगी।

शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दो दिन का लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से ही शुरू हो गया था जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इस लॉकडाउन में सिर्फ दूध और दवा की दुकानें ही खुली है। किराणा और सब्जी की दुकानें भी बंद रखी गई है। इधर शहर में आज सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था ऐसे में लोग अपने घरों में ही रहे। आवश्यक काम पर जाने वाले लोग ही घरों से बाहर निकले।

बारिश के दौरान कई स्थानों पर पुलिसकर्मी भी पेड़ व छप्परों के नीचे दिखाई दिए। डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह ने बारिश के बीच जरूर गश्त की। उन्होंने पावटा चौराहा, नई सडक़ चौराहा, घंटाघर आदि स्थानों पर बनाए गए नाकों पर रूककर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों से घरों में रहने के लिए समझाइश भी की।

आवागमन साधन बंद होने से लोगों में दिखी परेशानी

लॉकडाउन का सबसे अधिक असर बस व रेल में आने और जाने वाले लोगों पर पड़ा। इन लोगों के लिए लॉकडाउन में छूट दी गई थी लेकिन आवागमन के साधन बंद होने के कारण ये लोग हाथों में सामान लेकर पैदल अपने गंतव्य स्थान की ओर जाते दिखाई दिए। हालांकि कुछ ऑटो शहर में चल रहे थे लेकिन उन्होंने भी मुहंमांगा किराया मांगा। सिटी बसें पूरी तरह से बंद थी। पेट्रोल पंप खुले रहे लेकिन वहां भी गिनती के लोग ही वाहनों में पेट्रोल भरवाने आए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)