होम बाढ़ को आपदा घोषित कर जन-धन की हानि का मुआवजा दे सरकार : अजय कुमार लल्लू
बाढ़ को आपदा घोषित कर जन-धन की हानि का मुआवजा दे सरकार : अजय कुमार लल्लू
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि प्रदेश के दर्जनों जिलों में बाढ़ ने कहर मचाई हुई है। किसानों के धान और गन्ने की खेती डूब गई है। पार्टी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दे ताकि इस विपदा में उनको थोड़ी राहत मिले।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह से वे बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहे हैं। बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक है। जगह जगह तटबन्धों की दशा बहुत ही दयनीय हालत में है। उन्होंने कहा कि इससे साफ-साफ सरकार की लापरवाही उजागर होती है।
लल्लू ने कहा कि बाढ़ में अपार जन धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है। वहाँ भी फसलें बर्बाद हो गईं हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान लगातार कई सालों से प्राकृतिक आपदा और किसान विरोधी सरकारी नीतियों के शिकार हो रहे हैं। उनके जेब में फूटी कौड़ी तक नहीं है। सरकार तत्काल प्रभाव से बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हुई हानि का मुआवजा घोषित करे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।