होम वैश्विक महामारी पर नियंत्रण करने में पूर्णतः असफल है प्रदेश सरकार : रालोद

Alert Star Digital Team Aug 8, 2020 07:06 PM

वैश्विक महामारी पर नियंत्रण करने में पूर्णतः असफल है प्रदेश सरकार : रालोद

वैश्विक महामारी पर नियंत्रण करने में पूर्णतः असफल है प्रदेश सरकार : रालोद

वैश्विक महामारी पर नियंत्रण करने में पूर्णतः असफल है प्रदेश सरकार : रालोद

 राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दु्बे ने प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए कोरोना महामारी के प्रकोप पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार इस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण करने में पूर्णतः असफल है क्योंकि चारों ओर केवल अव्यवस्था का बोलबाला है। स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला सरकारी झूठ की बुनियाद पर टिका हुआ है। सरकार की ओर से कोविड अस्पतालों और कोरन्टाइन सेण्टरों की निरन्तर अनदेखी की जा रही है और आधिकारिक बयानों तथा प्रेस ब्रीफिंग में झूठे आँकड़े प्रस्तुत करके सरकार अपनी सफलता के मापदंड स्वयं तय कर रही है।
दुबे ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश न लग पाने के कारण लोगों में भय व्याप्त है और वे हताशा का शिकार हो रहें हैं। पिछले पांच महीनों से लगातार प्रतिबंधों में रहते हुए लोग परेशान हो रहे हैं और लगभग सैकड़ों लोग आत्महत्या करने को मजबूर हुए हैं। बच्चों के स्कूल कॉलेज भी बंद चल रहे है, अस्पतालों में ओपीडी में मरीजो को इलाज नहीं मिल पा रहा है। कोरोना जांच की व्यवस्था चरमराई हुई है, कोरोना वारियर्स सरकारी उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं।
दु्बे ने कहा कि मरीजों के लिए एम्बुलेंस से लेकर टेस्टिंग और उनके स्वास्थ्य प्रबंधन तक कोई तत्परता देखने को नहीं मिलती है। आश्चर्य की बात यह है कि शव वाहन भी 17-17 घन्टे उपलब्ध नहीं होता है और सरकार कुम्भकर्णी नींद ले रही है। सरकारी कुप्रबंधन का सबसे बड़ा प्रमाण प्रदेश सरकार के लगभग एक दर्जन मंत्रियों का संक्रमित होना और एक कैबिनेट मंत्री की असामयिक मृत्यु होना है।
रालोद प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से माँग करते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता कोरे आश्वासन नहीं बल्कि धरातल पर काम चाहती है। आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक जनपद की स्वास्थ्य से सम्बंधित व्यवस्था की सघन समीक्षा की जाय और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए जनता को राहत दी जाय।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)