होम यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे नोएडा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे नोएडा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (शनिवार, 8 अगस्त) को दिल्ली से सटे एनसीआर के शहर नोएडा का दौरा करेंगे। वह यहां कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नोएडा में जहां धारा 144 लगा दी गई है। ड्यूटी पर तैनात रहने वाले 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को पहले ही कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कोविड अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के सीएम नोएडा के सेक्टर-39 में एक कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बीच यहां नए अस्पताल का उद्घाटन होने जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर यहां पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा हरसंभव प्रयास कर रहा है। सीएम योगी यहां कई अन्य अहम परियोजनाओं के बारे में भी प्रगति रिपोर्ट लेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।