होम सर्वेः नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार, PM पद की पहली पसंद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 8, 2020 12:30 AM

सर्वेः नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार, PM पद की पहली पसंद

सर्वेः नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार, PM पद की पहली पसंद

सर्वेः नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार, PM पद की पहली पसंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से भले ही चीन के साथ सीमा विवाद और कोरोना को लेकर लगातार हमले किए जा रहे हों, लेकिन आजतक-कर्वी इनसाइट्स की ओर से कराए गए मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के अनुसार, नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है और भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप में अभी भी सबसे लोकप्रिय विकल्प बने हुए हैं.

हाल ही में कराए गए मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे में, 66 फीसदी लोगों का मानना ​​है कि नरेंद्र मोदी को भारत का अगला प्रधानमंत्री होना चाहिए. मोदी के बाद दूसरे स्थान पर राहुल गांधी का नंबर है लेकिन वह भी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके हैं. हालांकि 8 फीसदी वोटों के साथ दूसरी पसंद जरूर हैं.

चौथे पायदान पर अमित शाह

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पीएम पद के लिए तीसरा सबसे पसंदीदा नेता माना गया और उन्हें 5 फीसदी वोट मिले. गृह मंत्री अमित शाह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं और उन्हें 4 फीसदी वोट मिला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल भी इस लिस्ट में हैं और दोनों को ही 3-3 फीसदी वोट मिले हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस लिस्ट में हैं और उन्हें 2-2 फीसदी वोट मिले.

केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव भी उन चंद नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें लोगों ने अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखने की बात कही है.

राहुल गांधी की लोकप्रियता गिरी

जनवरी 2020 के सर्वेक्षण में, पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में चुना गया था. तत्कालीन प्रधानमंत्री पद के लिए कराए गए सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच 40 फीसदी का अंतर था. जबकि 53 फीसदी लोगों ने तब नरेंद्र मोदी को अगला प्रधानमंत्री के रूप में चुना था, महज 13 फीसदी लोगों ने ही कहा था कि राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री होना चाहिए.

 

हालांकि, जनवरी 2019 में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के लिए कराए गए सर्वे में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा 52 फीसदी वोट मिले थे.

आजतक के लिए मूड ऑफ द नेशन सर्वे दिल्ली स्थित मार्केट रिसर्च एजेंसी कर्वी इनसाइट्स लिमिटेड ने किया जिसमें 12,021 लोगों से बात की गई. इन 12,021 लोगों में से 67 फीसदी ग्रामीण जबकि शेष 33 फीसदी शहरी लोग थे. सर्वे में 19 राज्यों की कुल 97 लोकसभा और 194 विधानसभा सीटों के लोगों को शामिल किया गया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)