होम राम मंदिर भूमिपूजन के बाद मोहन भागवत ने की आरती, जलाए गए डेढ़ लाख दिए
राम मंदिर भूमिपूजन के बाद मोहन भागवत ने की आरती, जलाए गए डेढ़ लाख दिए
पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राम मंदिर का भूमिपूजन कर आधारशिला रख दी है। भूमिपूजन की समाप्ति के बाद ही शाम को एक साथ डेढ़ लाख दीप जलाए गए। दीपों से भगवान राम की नगरी जगमग हो गई। अयोध्या धाम के मंदिरों व अलग-अलग स्थानों पर दीपदान हो रहे हैं। वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद शाम को सदयू तट पर आरती की। इससे पहले शिलान्यास कार्यक्रम में मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने अपने भाषण की शुरुआत में ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंदिर आंदोलनकारी रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज आनंद का क्षण है। सभी लोग आनंदित हैं कि जो संकल्प लिया था वह आज पूरा हो रहा है।
उन्होंने ये भी बताया कि उस समय के संघ प्रमुख देवव्रत जी ने कहा था कि 20-30 साल काम करना होगा तब ये काम पूरा हो सकेगा। आज 31वें साल की शुरुआत में यह काम शुरू हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि मंदिर आंदोलन में शामिल हुए बहुत से लोग यहां सूक्ष्म रूप में उपस्थित हैं।स बहुत से लोग यहां कोरोना महामारी के चलते नहीं आ सके। उनमें से लाल कृष्ण आडवाणी भी हैं जो नहीं आ पाए। लेकिन वह जरूर अपने घर में यह कार्यक्रम देख खुश हो रहे होंगे। देश में जो आत्मनिर्भरता का प्रयास शुरू हुआ है उसके लिए जो आत्मविश्वास चाहिए था, वह आज मिला है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।