होम मिस्ड कॉल और SMS के जरिए घर बैठे चेक करें अपना PF अकाउंट बैलेंस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 4, 2020 09:44 PM

मिस्ड कॉल और SMS के जरिए घर बैठे चेक करें अपना PF अकाउंट बैलेंस

मिस्ड कॉल और SMS के जरिए घर बैठे चेक करें अपना PF अकाउंट बैलेंस

मिस्ड कॉल और SMS के जरिए घर बैठे चेक करें अपना PF अकाउंट बैलेंस

पीएफ बैलेंस चेक करना अब बेहद आसान हो गया है. अब घर बैठे बेहद आसान तरीके से आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपका UAN एक्टिवेट होना चाहिए. आज हम आपको बेहद आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से वेतनभोगी या ईपीएफओ (EPFO) अंशधारक अपना पीएफ बैलेंस पता कर सकते हैं.

 

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस
सबसे पहले ईपीएफओकी वेबसाइ epfindia.gov.in पर लॉग इन करें, जहां ई-पासबुक पर क्लिक करें. इसके बाद ई-पासबुक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर आ जाएंगे. अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा दर्च करें. डिटेल्स भरने के बाद आप एक बार फिर एक नए पेज पर आ जाएंगे, जहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा. यहां आपको ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा.

 

SMS के जरिए ऐसे चेक करें अकाउंट बैलेंस
ईपीएफओ (EPFO) बैलेंस जानने के लिए आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए. SMS के जरिए ईपीएफ बैलेंस पता करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज में EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर भेज दें. ENG उन पहले तीन करैक्टर के बारे में बताता है जिस भाषा में आप जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं. मैसेज की सुविधा फिलहाल इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, मराठी, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषाओं में उपलब्ध है.

 

मिस्ड कॉल से चेक करें बैलेंस
अब आप मिस्ड कॉल के जरिए भी बेहद आसान तरीके से अपना EPF Balance चेक कर सकते हैं. अगर आपका मोबाइल नंबर UAN से रजिस्टर्ड है तो आप 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं. आपका यूएएन (UAN) से बैंक अकाउंट, पैन और आधार (AADHAR) लिंक होना चाहिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)